ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

6 नवंबर को नागपुर से राहुल गांधी शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, प्रदेश अध्यक्ष बोले- जनता को बीजेपी पर नहीं है भरोसा

महाराष्ट्र में विधानसभा 2024 के चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बताया कि 6 नवंबर को एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नागपुर में राहुल गांधी का ये पहला कार्यक्रम होगा. रमेश चेन्निथला ने कहा कि हम उस दिन नागपुर में एक बड़ा आयोजन करेंगे. उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम संविधान की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि शाम को बीकेसी में इस रैली का आयोजन किया जाएगा. राहुल गांधी नागपुर में आयोजित की जा रही इस रैली में शामिल होंगे. इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी रैली में मौजूद रहेंगे.

महा विकास अघाड़ी को दें समर्थन

रमेश चेन्निथला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के लोगों के लिए गारंटी वाली योजनाएं लाएगी, जिससे उन्हें लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों से रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी अनुरोध करेगी. उन्होंने कहा हमारा अनुरोध महा विकास अघाड़ी को समर्थन देने को लेकर होगा. नागपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र की जनता से अनुरोध करेगी कि इस बार के विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को समर्थन दें.

बीजेपी पर जनता को नहीं है भरोसा

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि जनता को भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के नतीजों से ये साफ हो गया है. रमेश चेन्निथला ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जनता बदलाव करेगी. उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और नतीजों में भी ये देखने को साफतौर पर मिलेगा.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता विकल्प के तौर पर महा विकास अघाड़ी को चुनना चाहती है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद महा विकास अघाड़ी की सरकार बनेगी. उन्होने कहा कि भरोसा है कि इस बार जनता बीजेपी के विकल्प को तलाश रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.