ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो बार दे चुका था तीन तलाक… अब पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या, फिर पति ने पी लिया तेजाब; मर्डर की कहानी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और खुद तेजाब पी लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही पति को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना रविवार सुबह 4 बजे की है.

बिजनौर के बुल्ला के चौराहा रांगडान मोहल्ले के रहने वाले निजामुद्दीन की शादी 16 साल पहले नजीबाबाद की इसराना से हुई थी. दोनों के पांच बच्चे हैं. मोहल्ले वालों ने बताया कि निजामुद्दीन बेहद गुस्सैल प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके कारण आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था. इतना ही नहीं,पहले भी दो बार इसराना को निजामुद्दीन तीन तलाक दे चुका था, और हलाला करवाने के बाद फिर से दोनों पति-पत्नी की तरह घर पर रह रहे थे.

पत्नी पर फेंक दिया था तेजाब

1 जनवरी 2024 को पति निजामुद्दीन ने पत्नी इसराना के ऊपर तेजाब फेंक दिया था, जिसकी शिकायत इसराना ने पुलिस से की थी और मुकदमा दर्ज कराया था. साथ ही वह अपने मायके नजीबाबाद चली गई थी. इसराना ने खर्चा देने का मुकदमा भी निजामुद्दीन के ऊपर कर रखा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.