ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पप्पू यादव के लोगों को पहले से जानता था महेश पांडेय, बाहुबली को धमकी देने का कहां से आया आइडिया?

बिहार के पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में एक युवक की गिरफ्तारी हुई है. पूर्णिया पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से दिल्ली जाकर महेश पांडेय नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई गैंग से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं निकला है. हालांकि, सांसद पप्पू यादव के ही कुछ लोगों से इसकी जान-पहचान निकली है, जिसकी जांच की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, पप्पू यादव को पहला धमकी भरा कॉल दुबई नंबर से और दूसरा दिल्ली के नंबर से आई थी, लेकिन दोनों कॉल करने वाला शख्स एक ही है. गिरफ्तार युवक के पास से यूएई और दिल्ली के सिम बरामद हुए हैं. गिरफ्तार युवक के बारे में बताया जाता है कि वह कई नेताओं के लिए भी काम कर चुका है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से जुड़े लोगों से इसकी जान पहचान थी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. वहीं, फोन से धमकी देने के मामले में सांसद पप्पू यादव ने भी पुलिस में आवेदन दिया है.

UAE के नंबर से किया कॉल

महेश पांडेय को पुलिस दिल्ली से पूर्णिया लाई है. वहीं, युवक ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है. उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पहले, कई पूर्व सांसदों और विधायकों के यहां काम कर चुका है. वह कुछ दिन पूर्व घूमने के लिए यूएई गया था, जहां उसकी साली रहती है. वहीं पर उसने अपनी साली के नाम से एक सिम लिया और जब तक वहां रहा, उसका उपयोग किया. जब वह यूएई से लौटा तो उसने सिम को अपनी साली को नहीं लौटाया. अपने साथ भारत ले आया और उक्त नम्बर से वाट्सऐप पर एकाउन्ट बना लिया और उसका उपयोग करने लगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.