ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजरात: खेल-खेल में कार में बैठ गए 4 बच्चे, अचानक लॉक हो गया गेट; फिर तो लाशें ही बाहर आईं

गुजरात के अमरेली में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है. यहां एक ही परिवार के चार बच्चों की कार में बंद हो जाने की वजह से मौत हो गई है. यह हादसा रविवार की दोपहर अमरेली के रंधिया गांव का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अमरेली के डिप्टी एसपी चिराग देसाई के मुताबिक फिलहाल इस मामले को हादसे की धाराओं में दर्ज किया गया है. हालांकि पुलिस इस हादसे की असली वजह की पड़ताल के लिए मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

डिप्टी एसपी चिराग देसाई के मुताबिक बच्चों के माता पिता मध्य प्रदेश के रहने वाले खेतीहर मजदूर हैं. रविवार को एक खेत मालिक भरत मंदानी उन्हें अपने साथ लेकर खेतों में काम करने के लिए ले गए थे. खेत में जाते समय भरत मंदानी ने अपनी कार बच्चों के घर के बाहर खड़ी कर दी. ऐसे में माता-पिता और खेत मालिक के वहां से जाने के बाद सभी बच्चे कार में घुसकर खेलने लगे. इसी दौरान अचानक से कार का दरवाजा बंद हुआ और गेट लॉक हो गया. चूंकि बच्चों को गेट खोलने या शीशा उतारने नहीं आता था.

कार से निकलने के लिए बच्चों ने खूब किया था संघर्ष

ऐसे में कुछ देर में ही कार के अंदर आक्सीजन की कमी होने लगी और इसकी वजह से बच्चों का दम घुटने लगा. इन बच्चों ने कार से निकलने की काफी कोशिश भी की, लेकिन बाहर से किसी व्यक्ति की इन बच्चों पर नजर तक नहीं पड़ी. ऐसे में समय रहते मदद नहीं मिल पाने की वजह से इन बच्चों की मौत हो गई. डिप्टी एसपी देसाई के मुताबिक इन चारों बच्चों की उम्र दो से सात साल के बीच थी. शाम को जब कार मालिक और इन बच्चों के माता पिता खेत से घर लौटे तो गाड़ी में बच्चों के शव मिले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.