ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘यहां से कार हटाओ…’ बैंककर्मी ने किया इनकार तो भड़की महिला, ईंट से तोड़ दिए शीशे

उत्तर प्रदेश के बरेली में सड़क पर खड़ी कार न हटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. वहीं, इस विवाद में गुस्साई एक महिला ने बैंककर्मी की कार के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ दिया. इस घटना का पूरा वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. कार का शीशे तोड़ने के बाद बैंककर्मी ने महिला के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले सुनील कटारिया बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को देर रात एक महिला काली कार से उनके दरवाजे पर आई और सड़क पर खड़ी कार को हटाने के लिए कहने लगी. जब मैंने कार को बाद में हाटने की बात कही तो महिला इस बात को सुनकर भड़क गई. इसी दौरान उसने सड़क पर पड़ी ईंट से मेरी कार का साइड वाला शीशा तोड़ दिया और फिर गंदी-गंदी गालियां देने लगी.

महिला की तलाश में जुटी पुलिस

साथ ही साथ महिला ने बीच रोड पर जमकर हंगामा किया. वहीं, सुनील का आरोप है कि महिला ने कार को शीशा तोड़ने के बाद अपने परिवार को बुलाकर जान से मारने की धमकी दी थी. विवाद के बाद सुनील ने थाने में तहरीर देकर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को सौंपा है. पुलिस ने पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस महिला की तलाश कर रही है.

CCTV में कैद हुई घटना

सीसीटीवी वीडियो में महिला ईंट से कार के शीशे को तोड़ती हुई नजर आ रही हैं. सीसीटीवी फुटेज में कार का टूटा हुआ शीशा भी हुआ नजर आ रहा है. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है. वहीं बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से फरार हो गई है. पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और महिला की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.