ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आशिक की बांहों में थी शादीशुदा बेटी, देखकर गुस्सा हुई मां… दोनों ने मिलकर कर दी हत्या

हरियाणा के नूंह से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक बेटी पर ही अपनी मां को मारने का आरोप लगा है. लड़की के चाचा ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि लड़की की शादी हो चुकी है लेकिन उसके अभी भी गांव के एक शख्स से अवैध संबंध हैं. लड़की कुछ दिन पहले ही अपने घर आई थी इसी दौरान रात के वक्त उसने अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया. जब मां ने इसका विरोध किया तो उसने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक यह मामला नूंह जिले के अलालपुर गांव का है. सोमवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली थी कि अलालपुर गांव में रहने वाली एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर शव मिला है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव कब्जे में ले लिया. पुलिस जब जांच कर रही थी तो महिला के देवर ने सामने आकर पुलिस को बताया कि महिला की मौत उसकी 20 साल की विवाहित बेटी और उसके आशिक ने की है.

आशिक को बुलाया घर

पुलिस ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय महिला का नाम रुखसाना है, उसकी 20 साल की बेटी कुछ वक्त पहले ही उसके घर आई थी. रविवार की रात करीब 9 बजे अपने सारे काम करके सोने के लिए चली गई थी. उसी वक्त उसकी बेटी ने गांव के ही शख्स को घर पर बुला लिया. युवती के चाचा ने बताया कि उसका गांव के ही एक शख्स के साथ अवैध संबंध हैं. जब शोर सुनकर महिला की आंख खुली तो उसकी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड आपत्तिजनक हालत में थे. युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर महिला का गला घोंट कर उसे मारा है.

मौसी को लगाया कॉल

महिला के देवर ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी ने महिला की मौत की खबर सबसे पहले परिजनों को नहीं दी बल्कि उसने पहले अपनी मौसी को कॉल करके यह जानकारी दी. पुलिस ने महिला के देवर की शिकायत के आधार पर उसकी भतीजी और उसके गांव के ही आशिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. पुलिस ने बताया कि देवर के बयानों के आधार पर महिला की बेटी और एक अन्य युवक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की है. जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.