ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

माता-पिता के साथ मेला घूमने जा रही चार वर्षीय बालिका की सड़क हादसे में मौत

भोपाल। राजधानी के नजीराबाद इलाके में रविवार को एक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना में बच्ची के माता-पिता भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दंपती अपनी बेटी को लेकर राजगढ़ से नजीराबाद इलाके में मेला घूमने के लिए आए थे। यहां रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई, जिससे हादसे में मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर सड़क हादसे की जांच शुरू की है।

असंतुलित होकर फिसली बाइक

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार राजगढ़ निवासी भगवान सिंह रविवार को अपनी पत्नी और चार साल की बेटी अनन्या के साथ बाइक पर ग्राम देव बरखेड़ी में आयोजित मेले में घूमने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई और तीनों जमीन पर गिर गए।

हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात के समय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। वहीं उसके माता-पिता को भी चोट आई है, जिनका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

पैदल जा रहे युवक को कार ने रौंदा, चालक फरार

सूखी सेवनिया इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सूखीसेवनिया पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय कैलाश अहिरवार अपने परिवार के साथ सूखीसेवनिया में रहता था और मजदूरी करता था। वह रविवार रात किसी काम से बाजार आया था और पैदल वापस घर की ओर जा रहा था, तभी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर आरोपित की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.