ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूल जा रहे थे प्रिंसिपल, रास्ते में रोका और सिर में मार दी गोली… दहला देगी ये वारदात

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके में सड़क पर पैदल स्कूल जा रहे प्रिंसिपल को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. दिनदहाड़े प्रिसिंपल को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. प्रिंसिपल को गंभीर हालत में पुलिस हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है.

जिले के मझोला थाना इलाके के लाकड़ी में प्रिसिंपल शबलु को सिर में गोली मारकर हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मझोला पुलिस ने तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस जांच में लाइव हत्या का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. लाइव सीसीटीवी वीडियो में रोज की तरह प्रिसिंपल शबलु अपने विद्यालय साई विद्या मंदिर जा रहे थे. वह स्कूल से सिर्फ 50 मीटर दूर थे जब उन्हें गोली मारी गई.

स्कूल के रास्ते में आए दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया गया है. सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि प्रिसिंपल पैदल स्कूल जा रहे थे तभी पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए और सर में गोली मार कर हत्या की दी. सर में गोली लगने के कारण प्रिंसिपल मुंह के बल जमीन पर गिर गए. इसके बाद पुलिस ने प्रिसिंपल को उपचार के लिए भेजा लेकिन जहां पर चिकित्सकों ने देखकर मृत घोषित कर दिया है, हत्या को लेकर पुलिस को जानकारी कर रही है, पुलिस ने पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

छात्र ने की थी सुसाइड

साईं विद्या मंदिर स्कूल के एक छात्रा ने घर में जाकर सुसाइड कर लिया था. पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की थी, पुलिस की जांच में सुसाइड के केस में कोई भी हत्या की पुष्टि नहीं की गई थी. पुलिस ने जब कुछ लोगों से बातचीत की तो पुलिस को जानकारी मिली सुसाइड करने वाले छात्र को प्रिसिंपल ने डांटा गया था. छात्र को सुसाइड करने के लिए मजबूर करने के आरोप में प्रिसिंपल शबलु हसन पर मझोला थाने में परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया गया था.

जल्द होगा खुलासा

प्रिसिंपल की गोली मारने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तमाम सबूतों को जुटाया है. प्रिसिंपल की गोली मन के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस के आलाधिकारियों ने किया गया है, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तमाम सबूत जुटाए हैं. पुलिस ने घटना की जांच तो लेकर कई टीमों का गठन किया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्दी घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.