ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भागलपुर: मातम में बदला छठ का पर्व, गंगा स्नान में परिवार के 3 बच्चों की मौत, मची चीख-पुकार

त्योहार अपने साथ खुशियां लेकर आता है लेकिन एक घर के लिए त्योहार दुखों का अंबार लेकर आया, जहां एक ही परिवार के तीन बच्चें की मौत हो गई. देश में जहां छठ पर्व का प्रोसेस शुरू हो गया है. ऐसे में लोग नहाय खाय के लिए गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं. इसी बीच भागलपुर में 6 लोग पानी में डूब गए और खुशी का पल मातम में तब्दील हो गया.

दरअसल यह पूरा मामला भागलपुर के पीरपैंती के मोहनपुर से सामने आया है, जहां पर यह बड़ा हादसा हुआ. वहां छठ पूजा के नहाय खाय को लेकर गंगा स्नान करने गए 6 लोग पानी में डूब गए. इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गंगा स्नान के दौरान पहले एक शख्स पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए अन्य पांच लोग पानी में कूद गए.

तीन को मृत घोषित कर दिया

जो 6 लोग पानी में डूबे थे. उनमें तीन बच्चे भी शामिल थे. सभी को डूबता देख स्थानीय लोगों ने डूबे हुए सभी लोगों को बाहर निकाला, जिसमें से तीन को तो पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन बाकी तीन बच्चों की हालात गंभीर हो गई, जिसको देखते हुए बच्चों को रेफरल अस्पताल पीरपैंती ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन तीनों को मृत घोषित कर दिया.

लोगों में चीख पुकार मच गई

मृतकों की पहचान पीरपैंती के एकचारी के रहने वाले मौसम कुमारी, आशुतोष कुमार और जितन कुमार के रूप में हुई है. यह बच्चे एक ही परिवार के हैं. छठ पर्व का उत्साह एक ही पल में मातम में बदल गया. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. घाट पर छठ का पर्व मनाने आए लोगों में चीख पुकार मच गई. फिलहाल पुलिस सभी मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.