ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, छठी मैया पूरी करेंगी हर मनोकामना!

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा चार दिनों का होता है और इसमें 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है. कल यानी 7 नवंबर को छठ पूजा तीसरा दिन है. छठ पूजा में लोग पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ शामिल होते हैं. छठ पर्व में डूबते और उगते दोनों सूर्य की पूजा की जाती है, जो इस पर्व को बेहद खास बनाता है. इस पर्व में छठी मैया की भी उपासना करने का विधान है. छठ के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य होता है, जिसमें व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं.

छठ पूजा में संध्या अर्घ्य की पूजा शाम के समय घाट या नदी पर की जाती है. इस दिन व्रती व्रत रखकर शाम के समय सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं. साथ ही पूजा के लिए बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य सामग्री रखी जाती है. छठ पर्ल के दौरान संध्या अर्घ्य देते समय कुछ विशेष मंत्रों का उच्चारण करना बेहद शुभ माना जाता है. सूर्यदेव तो अर्घ्य देते समयइन मंत्रों का जाप करने से छठी मैया की कृपा से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है.

छठ पूजा संध्या अर्घ्य देने का समय

पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा. वहीं, इसके अगले दिन यानी 8 नवंबर को उषा अर्घ्य होगा. 7 नवंबर को अर्घ्य के लिए सूर्य का उदय सुबह 6:32 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5:28 बजे होगा. सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए. अगर किसी को मंत्र नहीं आता तो सूर्य देव के कुछ नाम बोलने से भी अर्घ्य पूर्ण माना जाता है. छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य देते समय नीचे बताए मंत्रो का जाप करें.

  • ओम घृणि: सूर्याय नमः
  • ओम आदित्य भास्कराय नमः
  • ओम सूर्याय नमः
  • ओम जपा कुसुम संकाशं: काश्यपेयं महाद्युतिम्, ध्वंतारी सर्व पाप बहना. प्रणतोऽस्मि दिवकरम. सहित इम मे लोग अज्थेउइ

सूर्य को अर्घ्य देने का मंत्र क्या है?

सूर्यदेव को लाल चंदन और लाल रंग के फूल अर्पित करना चाहिए. फिर थाली में दीपक और लोटा रखें. लोटे में जल, एक चुटकी लाल चंदन और लाल रंग के फूल डालें. इसके बाद ॐ सूर्याय नमः मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य देना चाहिए. सूर्यदेव को जल अर्घ्य देते समय तांबे के लौटे का इस्तेमाल करें. जल अर्पित करते समय व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए.

शक्तिशाली सूर्य मंत्र कौन सा है?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्यदेव का हर मंत्र शक्तिशाली माना गया है. लेकिन ॐ भास्कराय नमः को अधिक शक्तिशाली सूर्य मंत्र माना जाता है. कहा जाता है कि इस मंत्र के नियमित जाप से सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.