ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गाजीपुर: ट्रेन में करते थे चोरी, छठ पूजा पर गैंग के 3 सदस्य चले गए गांव; 2 अरेस्ट

छठ पर्व पूर्वांचल के सबसे बड़े पर्व के रूप में अपनी पहचान बन चुका है. खासकर बिहार में छठ पर्व करने वाले भले ही देश के किसी कोने में कोई भी काम कर रहे हो लेकिन इस छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर जरूर जाते हैं. ऐसा ही कुछ गाजीपुर में भी देखने को मिला. ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के सामान की चोरी करने वाले 3 सदस्य छठ पूजा करने के लिए चोरी छोड़ अपने गांव चले गए. जब गैंग के दो आरोपियों को जीआरपी ने पकड़ा तो इस बात का खुलासा हुआ. गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि उनकी पांच लोगों की टीम थी, जिसमें से तीन छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपने गांव चले गए हैं.

गाजीपुर में चलती ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान के चोरी होने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. इसको लेकर जीआरपी इन दिनों काफी सक्रिय भी रही है और संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल में लगी हुई है. मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. जिनके पास से 2 लाख 80 हजार रुपए के चोरी के आभूषण बरामद हुए थे. जीआरपी ने इन दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गैंग के दो आरोपी अरेस्ट

जीआरपी के द्वारा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निहाल कुमार जोकि थाना चकंद गांव देसीन बीगहा जिला गया बिहार और रामबाबू कुमार जोकि थाना काको के अंतर्गत आने वाले गांव सलेमपुर जहानाबाद बिहार के रूप में पहचान हुई और यह सभी एक गैंग बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. इसके गैंग में तीन अन्य और भी साथी हैं जो इन दिनों छठ पूजा होने के कारण अपने गांव गए हुए हैं. जिसके कारण वह पुलिस के पकड़ से बाहर हैं. इन लोगों ने बताया कि उनके साथ इनके अन्य साथी विनय पासवान, अभय आर्य और अमित कुमार भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं लेकिन वह डाला छठ पूजा के लिए अपने गांव अर्च चले गए हैं.

2 लाख 80 हजार रुपए के गहनें बरामद

जीआरपी ने जब इन लोगों को प्लेटफार्म नंबर चार से गिरफ्तार किया और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से कई आभूषण, एक मोबाइल और 2200 रुपए नगद बरामद हुए हैं. आरोपियों के पास से बरामद सभी सामान की कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है.

वहीं इस मामले में प्रभारी जीआरपी थाना गाजीपुर राजकुमार ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 4 से दो आरोपियों को पकड़ा गया है जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे हैं. इन लोगों के पास से करीब 3 लाख के जेवरात बरामद हुए हैं और सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.