ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायसेन में बाड़ी, बरेली और उदयपुरा में बाघ का मूवमेंट, ग्रामीणों में दहशत

रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में तहसील बाड़ी बरेली के बीच दिमाड़ा गांव के जंगल में जहां पिछले 8 दिन से बाघ के लगातार मूवमेंट से ग्रामीणजनों में डर एवं दहशत बरकरार है। टाइगर ने गांव के आधा दर्जन मवेशियों को निवाला बना चुका है। टाइगर के मूवमेंट से निपटने के लिए गांव के युवकों ने टोलियां बनाकर हाथ में लाठियां थाम रात जानमाल और मवेशियों की हिफाजत करने का बीड़ा उठाया है। वहीं वन विभाग के 100 कर्मचारियों की रेस्क्यू टीम भी पिंजरे में बकरी बांध बाघ को पकड़ने में जुट गई है। रात में यह बाघ नागिन मोड़ पर सड़क किनारे गुर्राता हुआ नजर आया था। एक कार चालक ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

उधर जंगल की पहाड़ी से नर्मदानदी के तट से रात्रि के वक्त एक बब्बर शेर टहलता हुआ दिखाई दिया था।उदयपुरा के सिलारी गांव में रोड़ किनारे टाइगर दहाड़ मारते हुए नजर आया है। वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, देवरी वन रेंज सर्किल के रेंजर शिरोमणि मीणा डीएफओ सामान्य वनमण्डल रायसेन के डीएफओ विजय कुमार ने किसानों, ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

 उदयपुरा बरेली बाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों के मूवमेंट के लगातार खबरें मिल रही हैं।इसीलिए इनसे बचने में ही सभी की भलाई है। शाम 5 से 7 बजे के बीच किसान अपने खेतों और जंगल के रास्तों में बिल्कुल नहीं जाएं। अगर खेतों में जाना जरूरी है तो 4-5 लोगों का झुंड बनाकर ही जाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.