ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी में शराब नहीं परोसने वाले परिवारों होंगे सम्मानित, हिमाचल के इस गांव का अनोखा फैसला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में लंबलू ग्राम पंचायत ने शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है. इसको लेकर पंचायत की तरफ से एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. पंचायत ने अपनी लड़ाई जारी रखते हुए उन परिवारों को सम्मानित करने का फैसला किया है जो विवाह समारोह के दौरान शराब और अन्य नशीले पदार्थ परोसने से परहेज करेंगे. इस निर्णय की घोषणा गांव के मुखिया करतार सिंह चौहान ने पंचायत की बैठक में की.

लंबलू पंचायत जन कल्याण कामों के लिए जाना जाता है. पंचायत के लोगों ने पहले ही धूम्रपान या शराब का सेवन करने वालों को दंडित करने का निर्णय लिया था. गांव के मुखिया चौहान ने कहा कि लंबलू ग्राम पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंचायत के अधिकतर परिवार इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं. लोगों अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आ रहे हैं. पंचायत के लोगों ने विवाह समारोहों में शराब और नशीले पदार्थों के प्रयोग पूरी तरह से रोक लगा दी है.

लोगों को किया जाएगा सम्मानित

चौहान ने कहा कि जो परिवार इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं. उन्हें सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम उन परिवारों को सम्मानित करेंगे जो इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए खास कर महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो विवाह समारोहों में नशीले पदार्थ नहीं परोसते हैं.

लोगों ने उठाई थी समस्या

पंचायत की बैठक में 2025-26 की कार्ययोजना पर चर्चा की गई. चर्चा के दौरान गांव के लोगों ने कई अन्य प्रमुख मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. वहीं लोगों ने आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से संबंधित समस्याएं उठाईं. इस दौरान बैठक में पेड़ों की कटाई की रोकने के लिए प्रस्ताव भी पारित किया गया.

पंचायत की बैठक में लोगों ने पड़ों की कटाई को रोकने का समर्थन किया. इसी वज से पेड़ों की कटाई को रोकने वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. पंचायत के मुखिया ने कहा कि इसको रोकने के लिए जो पैसा खर्च होगा उसका भुगतान पंचायत की अनुमति से ही किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.