ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन,मॉडिफाई साइलेंसर पर चला रोड रोलर

इंदौर।  आपने अक्सर देखा होगा कि मकान बुलडोजर चलाकर तोड़े गए हैं। शराब को नष्ट करने के लिए रोड रोलर चलाए गए, मगर अब बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को रोड रोलर चलाकर नष्ट करने की कार्रवाई इंदौर के विजय नगर चौराहे पर ट्रेफिक डीसीपी अरविंद तिवारी द्वारा की गई है। इंदौर यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहनों में लग रहे, मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस ने अभी तक 850 से ज्यादा दोपहिया वाहनों के मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए हैं।

जिनमें से पटाखे या गोली जैसी आवाजें निकलती हैं और कई साइलेंसर में आग भी निकलती है आज पुलिस ने जब्त किए गए साइलेंसर को रोड रोलर के नीचे दबाकर नष्ट कर दिया। पुलिस का कहना है, कि इस तरह के साइलेंसर से लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस की मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ मुहिम आगे भी जारी रहेगी। इस मामले में ट्रैफिक डीसीपी ने बुधवार को बताया की चेकिंग के दोरान 850 साइलेंसर जब्त किए हैं। वहीं अभी 250 से 300 साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर नष्ट किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.