ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देवास के सुपर मार्केट की कपड़ा दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में बुधवार की देर रात को जवाहर चौक स्थित सुपर मार्केट की कपड़ा दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। करीब आधा दर्जन दुकान आग की चपेट में आ गई थी। हालांकि दो दुकानों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग को बुझाने में नगर निगम के 10 से अधिक फायर टैंकर का उपयोग किया गया।

फिलहाल आग से कितने रुपए का नुकसान हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है और आग कैसे लगी इसकी अभी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि शहर के मध्य में जवाहर चौक के पास सुपरमार्केट है सूचना पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.