ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुना में 10 साल की बच्ची के साथ रेप, नाबालिग को जंगल में ले गया आरोपी, हालत गंभीर

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में म्याना थाना के उमरी चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अज्ञात शख्स ने 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता को जंगल में ले जाकर उसके साथ यह घिनौना कृत्य किया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता और उसकी मां मक्का की फसल बेचने बाजार गई थी। मक्का बेचने के बाद ग्राहक बना शैतान महिला के पास आया और कहा कि मैंने जो मक्का खरीदी थी उसमें 100 रुपये कम दिए थे तुम्हारी बच्ची को मेरे साथ भेज दो तो मैं उसे दे दूंगा ।

कहकर मासूम को अपने साथ मोटरसाइकल पर ले गया औरa पैसे देने के बहाने जंगल में ले जाकर घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। देर शाम तक जब पीड़िता घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी खबर स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सिरसी पुलिस ने उमरी पुलिस को अवगत कराया और दोनों थानों की पुलिस टीम ने जंगल में तलाशी शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद जंगल मे पुलिस को पीड़िता गंभीर हालत में मिली। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तलाश में सघनता से जुटी हुई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.