ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैतूल में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले गंज थाना इलाके में शंकर नगर में एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। नाबालिग के साथियों ने चाकू मारने के बाद आरोपी को जमकर पीटा, प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोग स्कूटी से आए थे और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है हमलावर भी नाबालिग बताया जा रहा है। यह घटना बुधवार – गुरुवार की रात की है आपको बता दें कि माचना नगर में रहने वाला 17 साल के लक्ष्य की हत्या हुई है।

नाबालिग अपने साथियों के साथ मंदिर में बैठा था तभी तीन लोगों से उसका झगड़ा हो गया इस बीच एक नाबालिग ने चाकू निकाला और हमला कर दिया पेट में दो और कमर में एक बार किया इससे लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। लक्ष्य को जिला अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लक्ष्य के साथियों ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया था और उसके साथ जमकर मारपीट की है, जिससे वह घायल हो गया आरोपी के साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.