ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पन्ना में पेट्रोल पंप के बाहर खड़े टैंकर से अज्ञात चोरों ने किया डीजल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पन्ना।  मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें किसी का डर नहीं है, और बेख़ौफ़ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बीती रात्रि का है, जहां पवई से 6 किलोमीटर दूर पार्थ पेट्रोल पंप मुराछ में एक टैंकर डीजल खाली करने के लिए पेट्रोल पंप आया हुआ था, और रात अधिक होने से पेट्रोल पंप परिसर में ही टैंकर खड़ा हो गया।

तभी रात्रि में एक सफेद कार से चार अज्ञात लोग आए, और टैंकर की जाली ढक्कन तोड़कर 50 लीटर डीजल की चोरी करके रफ़ूचक्कर हो गए। आपको बता दें कि चोरी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी शिकायत पेट्रोल पंप संचालक द्वारा पवई थाने में की गई है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें चोर दिखाई दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.