ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रयागराज में अखाड़ा परिषद की बैठक में हंगामा, 2 गुट आए आमने-सामने; साधु-संतों में जमकर हुई मारपीट

महाकुंभ 2025 से पहले अखाड़ों के बीच आपसी मतभेद खुलकर सामने आया गया है. अखाड़ों की जमीन निरीक्षण के पहले 13 अखाड़ों के साधु-संत बैठक के लिए मेला प्राधिकरण के दफ्तर में पहुंचे थे. इसी दौरान निर्मोही अखाड़े के महंत राजेंद्र दास से किसी बात को लेकर किसी साधु से झगड़ा हुआ और नौबत मार-पीट तक आ गई. इस बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री स्वामी हरी गिरी महाराज ने भी दूसरे गुट के संत की पिटाई की. बताया जा रहा है कि ये झगड़ा अखाड़ों के दो गुटों साधु-संतों के बीच हुआ है. कहा जा रहा है कि एक गुट बैठक के दौरान हर-हर महादेव के नारे लगा रहा था. इसी को लेकर दूसरे गुट के साधु-संत नाराज हो गए थे और मारपीट करने लगे.

प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की तरफ से महाकुंभ 2025 को लेकर बैठक बुलाई गई थी. बैठक के दौरान अखाड़ों के दो गुटों में झगड़ा हो गया. इस दौरान साधु-संतों के बीच मारपीट भी हुई. अखाड़ा परिषद की बैठक में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे पहले भी अखाड़ों के दो गुटों में बटे होने को लेकर चिंता जताई गई थी. कहा गया था कि आने वाले दिनों में सब ठीक हो जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. महाकुंभ को लेकर बुलाई बैठक में अखाड़ों के दो गुटों का झगड़ा खुलकर सामने आ गया. अखाड़ा परिषद में लंबे समय से विवाद और गुटबाजी चली आ रही है.

साधु-संतों में हुई मारपीट

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में 2025 महाकुंभ के आयोजन को लेकर अखाड़ा परिषद की तरफ से बैठक बुलाई गई थी. माना जा रहा था कि महाकुंभ से पहले अखाड़ा परिषद के दोनों धड़ एक हो जाएंगे. ये भी संभावना जताई गई थी. महाकुंभ को लेकर अखाड़ा परिषद की तरफ से जल्द ही बैठक का आयोजन किया जाएगा और बैठक का आयोजन हुआ भी, लेकिन ये किसी को उम्मीद नहीं थी कि बैठक के दौरान दो धड़ों में बंटे साधु-संत एक दूसरे से मारपीट करने पर उतर आएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.