ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुना में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, पुलिया से नीचे गिर गया ट्रैक्टर

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में आने वाले फतेहगढ़ क्षेत्र में गुरुवार की रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां पर महिला अपने पति के साथ ट्रैक्टर से घर जा रही थी तभी ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और पुलिया से नीचे गिर गया महिला ट्रैक्टर के नीचे दब गई थी। ग्रामीणों ने तत्काल महिला को बाहर निकाला प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के रहने वाले रामदयाल फतेहगढ़ इलाके के टीली गांव में बटाई का खेत में काम करते हैं। गुरुवार को खेत पर गए थे उनके साथ उनकी पत्नी सुशीला भी थी रात को 9 बजे वह अपनी पत्नी के साथ ट्रैक्टर से अपने घर नहरगढ़ जा रहे थे।

इस दौरान कुम्हारी गांव के पास उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और पुलिया पर पलट गया। ट्रैक्टर की सीट पर बैठी उनकी पत्नी ट्रैक्टर के नीचे दब गई थी और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पति-पत्नी को फतेहगढ़ अस्पताल लेकर पहुंची यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.