ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यदि आप भी समोसे खाने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए है…

रीवा : यदि आप भी समोसे खाने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए हैं। कहीं आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहे। क्योंकि आजकल दुकानदार ज्यादा मुनाफे के चक्कर में लापरवाही बरत रहे हैं। नतीजा यह है कि आए दिन खाने पीने वाली चीजों में कीड़े मकोड़े निकलना आम बात हो गई है। अभी हाल ही में पिज्जा में जिंदा कीड़ें रेंगते हुए देखे गए थे। वहीं अब समोसे से मरी हुई छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच हुआ है।

मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है। जहां समोसे में से मरी हुई छिपकली निकली। जिसे खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, निपनिया मोहल्ले के रहने वाले पंकज शर्मा ने गुरुवार को एक दुकान से समोसे और जलेबी खरीदकर लाए थे। घर पर जैसे ही उनके बेटे ने समोसा खाया तो उन्हें इसका स्वाद अजीब सा लगा। आधा समोसा खाते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने आधा समोसा छोड़ दिया।

बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी तो पिता को शक हुआ। उन्होंने समोसे को ध्यान से देखा तो दंग रह गए। समोसे में से मरी हुआ छिपकली दिख रही थी। वे तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहीं परिवार वालों ने कहा कि वे दुकानदार के खिलाफ खाद्य विभाग और पुलिस से शिकायत करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.