ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरोन में दादा की गोदी से छीन ले गए 6 माह की बच्ची, 7 लाख की मांगी फिरौती, 3 आरोपी गिरफ्तारी

आरोन/गुना: गुना जिले के आरोन इलाके में बच्ची के अपहरण मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों को परिवार से 7 लाख रुपए लेने थे, इस कारण उन्होंने बच्ची का अपहरण कर 14 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। अपहरण की घटना आरोन कस्बे की सरस्वती कॉलोनी में शनिवार शाम को हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, बलराम रघुवंशी अपनी 6 माह की नातिन प्रियल रघुवंशी को गोद में लेकर घर के पास ही टहल रहे थे। इसी बीच दो बाइक सवार चार लोग आए और बच्ची को दादा से छीनकर फरार हो गए। यह सामने आया कि जो लोग बच्ची को लेकर गए, वह उसके पिता के खेत पर बटिया (ठेके) से काम करते थे। दोनों पक्षों का पैसे को लेकर कुछ विवाद था। बच्ची को ले जाने के कुछ समय बाद परिवार वालों के पास फिरौती के लिए कॉल आया। उन्होंने परिजनों से 14 लाख रुपए की डिमांड की। परिवार वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी

घटना की सूचना मिलते ही आरोन सहित जिले की पुलिस सक्रिय हुई। SP संजीव कुमार सिंहा ने तत्काल टीमें गठित की। इसके अलावा राघौगढ़ सहित आसपास के थानों की पुलिस को भी सक्रिय किया गया। आरोन पुलिस ने CCTV खंगाले तो दो बाइक पर चार लोग दिख गए एक बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के हाथ में बच्ची भी दिख गई। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.