ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक साल के मासूम के फेफड़े में फंसा मक्के का दाना, डॉक्टरों ने कैसे बचाई जान?

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने एक साल के बच्चे को दोबारा जीवनदान दिया. बच्चा राजस्थान के राजसमंद का रहने वाला है. कुछ दिनों पहले उसकी श्वास नली में मक्के का एक दाना फंस गया था. जिसके बाद से ही वह काफी परेशान था और उसकी यह परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही थी. बच्चे के मां-बाप उसको अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद बच्चे की जान बचाई और उसको एक नया जीवनदान दिया.

राजस्थान के राजसमंद जिले में एक साल के लक्ष्मण को कुछ दिनों पहले बहुत ज्यादा खांसी और सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी. जिसके बाद परिवार के लोग बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. परिवार के लोगों ने बच्चे को राजस्थान के ब्यावर जिले के और अजमेर जिले के बाल रोग विशेषज्ञों को दिखाया. जिन्होंने बच्चे का सीटी स्कैन कराया तो पता चला कि बच्चे के फेफड़े में मक्के का दाना फंसा हुआ है.

सर्जरी के बाद निकला मक्के का दाना

कई अस्पतालों ने जांच के बाद ऑपरेशन के लिए और रुपये की मांग की, लेकिन लक्ष्मण के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं थी. बच्चे की बिगड़ती हालत को देखते हुए राजस्थान के डॉक्टरों ने बच्चे को अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी. अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत रिपोर्ट देखकर बच्चे की सर्जरी करके मक्के के दाने को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई.

परिवार ने किया डॉक्टरों धन्यवाद

बच्चे के फेफड़े में मक्के का दाना फंसा होने के बाद से ही परिवार बहुत डरा हुआ था. परिवार के लोग बच्चे को इलाज राजस्थान में ही कराना चाहते थे, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. जिस कारण से वह बच्चे को इलाज के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे. यहां डॉक्टरों ने मानवता का परिचय देते हुए आनन-फानन बच्चे की सर्जरी करके मक्के के दाने को बाहर निकालकर बच्चे को नया जीवनदान दिया. बच्चे के फेफड़े से मक्के का दाना निकलने के बाद से ही परिवार काफी खुश है. वहीं, परिवार के लोगों ने सभी डॉक्टरों का धन्यवाद किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.