ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना कोई काम संभव नहीं, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

जम्मू और कश्मीर में नई सरकार बनने के बाद से आतंकवादी हमलों में तेजी आई है. राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इन हमलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर राज्य में शांति नहीं होगी, तो अन्य कार्यों को लागू करना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि शांति स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है.

विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए उमर ने जम्मू और कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की. उन्होंने कहा, यह वह विधानसभा नहीं है जिसे हम चाहते हैं. हम एक पूर्ण विधानसभा चाहते हैं, जैसा वादा प्रधानमंत्री मोदी ने किया था.

संसाधनों पर हमारा अधिकार

उमर ने यह भी कहा, हमें सम्मान के साथ जीने का अधिकार है. हम राज्य का दर्जा क्यों मांग रहे हैं? हमारी पहचान और संस्कृति को नुकसान पहुंचा है, और हमें लगता है कि राज्य का दर्जा बहाल करके इसे वापस पाया जा सकता है. हमारी भूमि और संसाधनों पर हमारा ही अधिकार होना चाहिए.

उमर ने पीडीपी के अध्यक्ष पर बिना नाम लिए हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिखते हैं, लेकिन मैं लोगों को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सोशल मीडिया पर कुछ लिखने से किसी सरकार का एजेंडा तय नहीं होता.

पुलिस हमारे पास नहीं

जम्मू और कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने और अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सोमवार को विधानसभा की बैठक हुई, जिसमें अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में चुनी हुई सरकार को बहुत सी शक्तियां दी गई हैं, लेकिन कानून व्यवस्था हमारे पास नहीं है.

हालांकि, उन्होंने पुलिस और अर्धसैनिक बलों को यह आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके साथ शांति बनाए रखने में मदद करेगी .उमर ने कहा, अगर शांति नहीं होगी तो अन्य चीजों पर काम करना असंभव होगा. इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम शांति बनाए रखने में सुरक्षा बलों की मदद करें. शांति कायम करने के दो तरीके हैं, एक तो गिरफ्तारी और अन्य उपायों के जरिए, और दूसरा लोगों को शांति में भागीदार बनाकर.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.