ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोहित शर्मा पर आई बड़ी खबर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस दिन हो सकते हैं रवाना, पर्थ टेस्ट में खेलेंगे भारतीय कप्तान?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने वाली है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम होने वाली है. इसलिए 5 मैचों की इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमें अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं. इस बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया जाने पर सस्पेंस था. हालांकि, अब उन्हें लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक वह सबसे पहले भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना हो सकते हैं.

पर्थ टेस्ट में खेलेंगे रोहित शर्मा?

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम दो बैच में ऑस्ट्रेलिया जाएगी. टीम इंडिया का पहला बैच 10 नवंबर को, वहीं दूसरा बैच 11 नवंबर को उड़ान भर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक लॉजिस्टिक्स की परेशानी के कारण पूरी टीम को एक साथ ऑस्ट्रेलिया भेजना संभव नहीं हो पा रहा था. इसलिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ये फैसला लिया है. कप्तान रोहित शर्मा इसी दौरान 10 नवंबर को पहले बैच के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं.

रोहित ने सेलेक्टर्स को बताया है कि वह पहले बैच के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि, 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले मुकाबले में उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. नवंबर के आखिरी सप्ताह में उनकी पत्नी बच्चे को जन्म दे सकती हैं. इसलिए पहले टेस्ट में उनका खेलना अभी तय नहीं है.

क्यों ऑस्ट्रेलिया जाना चाहते हैं रोहित?

आपके मन में ये सवाल उठ सकता है कि रोहित शर्मा का पर्थ टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं है तो वह ऑस्ट्रेलिया क्यों जाना चाहते हैं. दरअसल, सूत्रों की माने तो रोहित कुछ दिन ऑस्ट्रेलिया में प्रैक्टिस करके वहां के कंडिशन में ढलना चाहते हैं, ताकि आने वाले मैचों के लिए वह तैयार रह सकें. इसलिए उन्होंने पहले बैच के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने का फैसला किया है. बता दें पहले और दूसरे टेस्ट में 9 दिन का अंतराल है. इस हिसाब से देखा जाए तो अगर बच्चे के जन्म में देरी होती है तो वह पहला मैच खेलते हुए भी दिख सकते हैं. इस अंतराल के बीच वह भारत वापस लौट सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.