ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चुनाव के बीच झारखंड में आयकर विभाग का एक्शन, CM सोरेन के निजी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच आयकर विभाग का बड़ा एक्शन सामने आया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. आयकर विभाग की टीम इस छापेमारी को अंजाम दे रही है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रांची में 7 जबकि लोहनगरी जमशेदपुर के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है.

इससे पहले 14 अक्टूबर को , जल जीवन मिशन में हुए घोटाला मामले को लेकर परिवर्तन निदेशालय की टीम ने हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर मिथलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, निजी सचिव हरेंद्र सिंह समेत विभाग के कई इंजीनियरों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.

कौन हैं सुनील श्रीवास्तव?

सुनील श्रीवास्तव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव है, आयकर विभाग की टीम फिलहाल रांची के अशोक नगर स्थित सुनील श्रीवास्तव के आवास पर छापेमारी कर रही है. इस के साथ ही कई अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है.

कब है विधानसभा चुनाव?

झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है. इसी बीच आयकर विभाग ने यह एक्शन लिया है. झारखंड की 81 सीट पर दो चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण की 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसी के बाद 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग की जाएगी. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.