ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्रशर ठीक कर रहे मजदूर पर डंपर में भरे पत्थर पलटे, मौत

भिंड। गोहद के डिरमनपाली पत्थर खदान पर क्रशर मशीन में फंसे पत्थर को निकाल रहे मजदूर पर डंप खंडों से भरा डंपर पलट दिया गया। लापरवाही के चलते मजदूर की मौत हो गई। शव को मशीन की मदद से 12 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका।

गुरुवार की शाम छह बजे डिरमानपाली में सिद्धिविनायक क्रशर पर 45 वर्षीय नहार सिंह निवासी अन्नतपुरा गोहद काम कर रहा था। काम खत्म होने के बाद जब वह घर जाने वाला था तभी क्रशर मशीन के वायल में पत्थर फंस गया। एक कर्मचारी ने नहार सिंह से मशीन में फंसे पत्थर को बाहर निकालने को कहा। जब नाहर पत्थर निकाल रहा था, तभी बिना सायरन या किसी अन्य अलर्ट के चलते मशीन में डंपर में भरे पत्थर पलट दिए गए।

जब तक कोई कुछ समझ पाता मजदूर उसमें दब चुका था। मजदूर को बाहर निकालने की कवायद शुरू हुई। मौके पर पुलिसबल पहुंचा, लेकिन शव पत्थर के नीचे दबा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया। पुलिस ने रात तीन बजे जेसीबी बुलाई, इससे बाद शुक्रवार की सुबह छह बजे के करीब शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए। क्रेशर संचालक ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर पीड़ित परिवार से बात की। स्वजन 20 लाख रुपये की मांग पर अड़े थे।

बताया जा रहा है कि संचालक के द्वारा मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, तब मामला शांत हुआ। उधर गोहद थाना प्रभारी मनीष धाकड़ का कहना है कि क्रशर मशीन के जिस हिस्से में पत्थर डाला जाता है। वह बंद रहता है। उसमें डंपर से पत्थर डाले ही नहीं जा सकते। मजदूर मशीन में कैसे फंसा बैलेंस बिगड़ा या अन्य कोई वजह हुई इसकी जांच की जा रही है।

युवक के साथ मारपीट कर कट्टे से किए फायर

मेहगांव थाना क्षेत्र के हनुमान रोड पर रंजिशन चार लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर कट्टे से फायरिंग कर दी। जिससे युवक बाल-बाल बच गया। फरियादी श्याम शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा ने पुलिस को बताया हनुमान रोड पर सुनील दंडोतिया के घर के बाहर खड़े थे। तभी रंजिश को लेकर सुनील, देवदत्त दंडोतिया, रामदत्त और गिर्राज दंडोतिया ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर आरोपितों ने मारपीट कर कट्टे से फायर किए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.