ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवसेना पार्षद यशवंत जाधव के आवास पर आयकर का छापा

मुंबई । एनसीपी नेता नवाब मलिक  की गिरफ्तारी के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपना मोर्चा शिवसेना पर खोल दिया है। मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष और शिवसेना नेता यशवंत जाधव  के मझगांव स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। आयकर अधिकारी सीआरपीएफ जवानों के साथ आज सुबह यशवंत जाधव के घर पहुंचे। इसके बाद इन अधिकारियों ने यशवंत जाधव से घर पर ही पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल उनके घर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। शिवसेना के एक स्थानीय नेता, यशवंत जाधव के करीबी सहयोगी के बीआईटी चॉल में स्थित आवास पर आईटी छापेमारी जारी है। इसके अलावा कमला लैंडमार्क इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सहित मुंबई के कई हिस्सों में विले पार्ले इलाके, गोरेगांव, मलाड, बोरीवली और मुलुंड में आईटी छापेमारी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.