ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, कार ने ट्रेलर में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां काकोरी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रेलर में एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

डीसीपी वेस्ट ओमवीर सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 12.30 बजे एक्सप्रेस वे पर काकोरी में फर्रुखाबाद की ओर से आती हुई एक हुंडई वेन्यू कार हादसे की शिकार हो गई. अनियंत्रित कार ने एक्सप्रेसवे पर जा रहे एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में तीन लोगों की मौत

इस हादसे में कार कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में मौजूद कुल पांच लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. डीसीपी ने बताया कि मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वे सभी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं. मृतकों में शशांक राठौर (24 वर्ष), शिवम यादव (24 वर्ष) और अनुज राठौर (24 वर्ष) शामिल हैं. वहीं, घायलों में अमन उर्फ आदित्य राजपूत (22 वर्ष) और शांतनु (24 वर्ष) शामिल हैं.

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. सड़क पर कार के शीशे बिखरे पड़े थे. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति रही. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है. पहली नजर में आशंका जताई जा रही है कार हाई स्पीड में चल रही थी, इसी वजह से हादसे की शिकार हुई. पांचों युवक शादी की शॉपिंग करने फर्रुखाबाद से लखनऊ जा रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.