ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार: मुजफ्फरपुर में चाचा-भतीजे की हत्या, सीने-सिर में मारी गोली; घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते हैं. मृतक की पहचान मोहजमा गांव निवासी चाचा राजू दास और भतीजा सूरज दास के रूप में हुई है. दोनों के सीने व सिर में गोली लगी है.

घरवालों के मुताबिक, चाचा-भतीजा को किसी ने शनिवार की रात फोन कर बुलाया था. इसके बाद दोनों बाइक से निकल गए. दोनों की बाइक और मोबाइल घटनास्थल पर नहीं मिली है. ग्रामीणों ने शनिचरा स्थान के पास शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

घटनास्थल से कारतूस के दो खोखे बरामद

हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीण एसपी विद्या सागर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिस जगह पर वारदात हुई है, वहां पुलिस घेराबंदी कर दी है.एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया.

घटना पारु थाना क्षेत्र के मोहजमा सनिचरा स्थान की है. प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि सूरज आठवीं कक्षा का छात्र है. मृतक राजू की मां ने लालमुनि देवी ने बताया कि रात में किसी का फोन आया. बाइक से दोनों निकल गए. देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. सुबह में घर से दो किलोमीटर की दूरी पर शनिचरा स्थान के पास उनके शव दिखने पर लोगों ने सूचना दी.परिवार के लोग मौके पर पहचकर पहचान की.

क्या बोले एसपी?

वहीं ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या किस कारण से हुई है, उसकी जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.