ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीजेपी ने झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया: हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब दो दशक तक राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है.

सोरेन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की नीति विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करके और सरकार गिराकर डबल इंजन वाली सरकारें बनाने की है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है.

राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा

सोरेन ने पीटीआई-भाषा के साथ विशेष इंटरव्यू में दावा किया, भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 20 सालों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया लेकिन अब यह बंद होना होगा. गाय को हम खिलाते हैं और दूध वे ले जाते हैं. अब इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती. उन्होंने झारखंड की संपदा को लूटा है, यह विडंबना ही है कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड सबसे गरीब राज्यों में से एक बन गया है.

रिसोर्स से समृद्ध होने के बाद भी गरीबी

हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया, हम संसाधनों कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाइट से समृद्ध हैं लेकिन हमारा राजस्व संग्रह केंद्र सरकार की जीएसटी व्यवस्था से बाधित है जिसने झारखंड जैसे राज्यों की कमर तोड़ दी है. इसने हमारे राज्य की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया है.

नहीं दिया केंद्र ने बकाया

हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपये का कोयला बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया है. इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर सत्ता हथियाने के लिए विभाजनकारी राजनीति, हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और साम्प्रदायिक घृणा के तय एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया और दावा किया कि यह देश का दुर्भाग्य है कि स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.