ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर के आगे पटाखे चलाने से रोका तो पूरे परिवार पर कर दिया प्राणघातक हमला

गुना। शहर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने अपना रौब दिखाते हुए गुंडे बुलवाए और पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार के कई सदस्य जिला अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। घटनाक्रम 4-5 नवम्बर की रात के दरमियानी सामने आया है। बंगला मोहल्ला निवासी रागनी केवट का भाई घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाला एक लड़का पटाखे चलाने पहुंच गया। जिसपर रागनी के भाई शिवा केवट ने आपत्ति जताई तो उसे धमका दिया गया। शिवा ने अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत घर आकर की, जिसके बाद विवाद शुरु हो गया।

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सोनू केवट और उसके 10-15 दोस्तों ने रागनी केवट, उसकी मां शशि केवट, चाचा विवेक केवट, अंजली के साथ घातक हथियारों से मारपीट की। पीड़ित परिवार ने देर रात को ही घटना की शिकायत दर्ज करवा दी। लेकिन अब तक करीब 4 दिन गुजर जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं पीड़ित परिवार अस्पताल से घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। उनका दावा है कि आरोपी उन्हें मोहल्ला छोड़ देने की धमकी दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.