ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धार : 40 हजार की रिश्वत लेते पंचायत कर्मचारी गिरफ्तार

धार : मध्यप्रदेश के धार जिले में शनिवार को पंचायत का एक कर्मचारी 40 हजार रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस (एसपीई) ने एक शिकायत के आधार पर गंधवानी शहर की जनपद पंचायत में पदस्थ लेखाकार मनोज कुमार बैरागी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

बलवारी गांव के सरपंच के प्रतिनिधि के अनुसार, गांव में 10 लाख रुपए की लागत से कंक्रीट की सड़क बनाई गई थी और तीन लाख रुपये की किस्त जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी ने बाकी रकम जारी करने के लिए कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की। बघेल ने बताया कि लेखाकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.