ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़ी महिला, उतरते वक्त फिसला पैर, मौत

भोपाल। चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई। भोपाल रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह हुए इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला गलती से उस ट्रेन में चढ़ गई थी। उसे दूसरी ट्रेन से रवाना होना था। मृतका की पहचान 45 वर्षीय बिंदु परिहार के रूप में हुई है। वह मूलत: नरसिंहपुर जिले की रहने वाली थी और भोपाल में अपनी बेटी से मिलने आई थी।

वह रविवार सुबह मालवा एक्सप्रेस से अपनी भाभी के साथ देवास के लिए रवाना होने वाली थी। महिला स्टेशन पहुंची, उस वक्त समता एक्सप्रेस ट्रेन आकर प्लेटफॉर्म पर खड़ी हुई थी। महिला गलती से इसी ट्रेन में चढ़ गई। बोगी में अन्य यात्रियों से जब महिला को यह पता चला कि ये मालवा एक्सप्रेस नहीं है तो वह आनन-फानन ट्रेन से नीचे उतरने लगी। तब तक ट्रेन रफ्तार पकड़ने लगी थी। इसी दौरान महिला का पैर फिसला, जिससे वह नीचे गिर पड़ी और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई।

यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग और आरपीएफ जवान महिला को बचाने के लिए दौड़े। उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.