ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रॉला में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक गाजियाबाद यूपी के रहने वाले बताए जा रहे है. यह लोग गाजियाबाद से गया जा रहे थे. घटना रविवार की सुबह सात बजे के करीब हुई. हादसे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है.

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में रहने वाले संजय कुमार, जिनकी उम्र 55 वर्ष थी. वो अपने दो बेटे सौरभ और गौरव के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से गया जा रहे थे. यह लोग जब हसनगंज के पास पहुंचे तो उनकी कार रास्ते में खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई, जिसके चलते पिता और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाया और इलाज के लिए लोकबंधु हॉस्पिटल लखनऊ भेजा. वहीं डॉक्टरों ने तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं परिजनों को सूचना मिलने पर कोहराम मच गया.

तीन लोगों की हो गई मौत

हसनगंज थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि यह दुर्घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 286.9 के पास हुई थी. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया. अनिल साहू ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस कर रही जांच

वहीं घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा. लेकिन पुलिस और यूपीडा की टीम ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है. कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लखनऊ में तीनों के मौत की पुष्टि हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.