ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में बसों में मार्शल बहाल करने की सिफारिश, CM आतिशी को सौंपी रिपोर्ट

दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक रविवार को सचिवालय में हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दिल्ली सरकार में जल मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे. यह बैठक खासतौर पर दिल्ली में बसों में मार्शलों की बहाली को लेकर हुई थी. इस दौरान कैबिनेट ने इससे संबंधित एक रिपोर्ट दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सौंपी.

एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की बहाली का प्रस्ताव पारित किया था. शनिवार को सीएम आतिशी ने बस मार्शलों की फिर से तैनाती करने का अहम फैसला लिया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हटाए गए 10 हजार बस मार्शलों को फिर से रोजगार दिया जाएगा. वहीं, आज की बैठक में मुख्यमंत्री आतिशी को जो रिपोर्ट सौंपी गई. उसमें बसों में तत्काल प्रभाव से मार्शलों की बहाली करने की सिफारिश की गई है.

कैबिनेट के प्रस्ताव को उपराज्यपाल को भेजा जाएगा

इस रिपोर्ट में कहा गया कि दिल्ली की बसों में 10 हजार मार्शलों की फिर से तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही इस बैठक में फैसला लिया गया है कि कैबिनेट के प्रस्ताव को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना के पास भेजा जाएगा. कल आतिशी ने बस मार्शलों को भरोसा दिलाया था कि आने वाले कुछ दिनों में उनकी स्थायी नियुक्ति का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा जाएगा.

साथ ही कहा था कि जब तक उन्हें स्थायी नियुक्ति नहीं मिल जाती, फरवरी महीने तक प्रदूषण के खिलाफ अभियान में बस मार्शलों को शामिल किया जाएगा. दिल्ली सरकार के मुताबिक, पिछले साल हटाए गए 10 हजार बस मार्शलों के लिए सोमवार से कॉल आउट नोटिस जारी किया जाएगा. वहीं, इसके एक दिन बाद बस मार्शल जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

बीजेपी की तमाम साजिशों को नाकाम किया

आतिशी ने कहा है कि पंजीकरण के दो-तीन दिनों के अंदर सीडीवी को सवार्धिक प्रदूषण के स्थलों, धूल प्रदूषण की रोकथाम और कचरा जलाने के प्रबंधन जैसे कामों पर लगाया जाएगा. बस मार्शलों को साल 2018 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में तैनात किया गया था. वहीं, पिछले साल अक्टूबर में उन्हें इस काम से हटा दिया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.