ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट, 80 हजार रुपए से नीचे पहुंचा सोना

देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. वास्तव में इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. जिसका असर दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक देखने को मिल रहा है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. दिसंबर महीने के एंड तक दिल्ली में गोल्ड की कीमतें में 77,000 रुपए के लेवल पर पहुंच सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली के साथ विदेशी बाजारों में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में किस तरह की गिरावट देखने को मिल रही है.

दिल्ली में गोल्ड और सिल्वर हुआ सस्ता

अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 79,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. शुक्रवार को सोना 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 450 रुपये घटकर 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. शुक्रवार को यह 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. चांदी की कीमत भी 600 रुपये टूटकर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम था.

विदेशी बाजार में भी सस्ता हुआ गोल्ड

न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर की कीमतों में 31 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट देखी जा रही है, जिसकी वजह से दाम 2,664 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए हैं. गोल्ड स्पॉट के दाम 28 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और कीमतें 2,656.49 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही हैं. सिल्वर फ्यूचर की कीमतों में करीब एक फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है और दाम 31.14 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सिल्वर स्पॉट के दाम 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 31.05 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.