ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिवनी में छोटे हिरण शावक के साथ अठखेलियां करता करता हुआ दिखा बाघ, सैलानियों के कैमरे में कैद हुआ

सिवनी।  मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच नेशनल पार्क में एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। पेंच पार्क के बफर जोन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है। दरअसल रविवार को पेंच नेशनल पार्क में वह हुआ जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। जुगनी बाघिन का शावक एक छोटे चीतल शावक के साथ अठखेलियां करते नजर आया है। इस नजारे को पर्यटकों ने अपने कमरे में कैद कर लिया। पेंच टाइगर रिजर्व के प्रकृतिवादी और फोटोग्राफर इमरान खान ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

बताया जाता है कि ऐसा नजारा जंगल में बहुत ही कम बार देखने को मिलता है, जहां बाघ चीतल शावक के साथ अठखेलियां करता हो। अन्यथा वह सीधे शिकार कर जाता है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह जुगनी बाघिन के शावक की दरियादिली की जमकर सराहना कर रहा है। ऐसा नजारा बहुत ही काम बार देखने को मिलता है, जब कोई बाघ चीतल से लाड़ प्यार दुलार करता दिखाई देता हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.