ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दतिया में किसान की करंट लगने से मौत, खेत में मोटर पंप का तार जोड़ते समय हुआ हादसा

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले गांव रुआ सेनपुरा में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है, आपको बता दें की यह हादसा उस दौरान हुआ जब किसान खेत में गया था और यहां पर पानी का पंप चालू कर रहा था, इस बीच मोटर का एक तार टूट गया जिसकी चपेट में किसान आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 8 बजे की है पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजेंद्र था और राजेंद्र अपने खेत में मोटर पंप चालू करने के लिए गया था, तार जोड़ते समय एक मोटर का तार टूट गया जिसकी चपेट में राजेंद्र आ गया करंट लगने से राजेंद्र बेसुध हो गया था और करंट लगने के बाद किसान को अस्पताल ले जाया गया इंदरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों ने किसान को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.