ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दमोह में बड़ा हादसा, रेल पटरी से शवों को हटाते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से पुलिसकर्मी का कटा हाथ

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बांदकपुर चौकी क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर भोपाल ट्रेन से रविवार रात करीब 8 बजे दो युवक गिर गए, जिनकी मौत की खबर दमोह पुलिस को मिली। बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा अपने पुलिस आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को उठाने का प्रयास कर रहे थे तभी एक दूसरी और से ट्रेन वहां से निकली जिसकी चपेट में आने से चौकी प्रभारी और आरक्षक आ गए। इस हादसे में चौकी प्रभारी का एक हाथ कट गया है और आरक्षक वाहन पायलट को भी बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि आरक्षक को होश आ गया है, लेकिन चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा का हाथ कट जाने के कारण दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मिश्रा का दाहिना हाथ कट गया। उन्होंने बताया कि घटना में पुलिस वाहन का चालक यावर खान भी घायल हो गया। मिश्रा और खान को बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी जबलपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें हवाई एंबुलेंस से किसी दूसरे शहर के अस्पताल ले जाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.