ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देहरादून: इनोवा कार में सवार थे 7 लड़के-लड़कियां, तभी कंटेनर से हो गई टक्कर, 6 की मौत… दो के सिर धड़ से अलग

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (Dehradun) से बड़ी खबर सामने आई है. यहां देर रात एक भीषण कार हादसे (Car Accident) में 6 युवक और युवतियों की मौत हो गई. हादसे में एक शख्स भी घायल हुआ है. इनोवा कार यहां एक कंटेनर से जा टकराई, जिस कारण 6 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया. हादसा इतना भीषण था कि दो मृतकों के सिर धड़ से अलग हो गए. कार के भी परखच्चे तक हादसे में उड़ गए.

पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे. मृतकों के शवों को बड़ी मुश्किल से गाड़ी के अंदर से निकाला गया. क्योंकि शव कार के अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे. बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामले में पुलिस जांच कर रही है. हादसा कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास हुआ.

कंटेनर के बाद पेड़ से टकराई कार

जानकारी के मुताबिक, इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकरा गई. इनोवा सवार सभी लोग किशननगर चौक से आ रहे थे. तभी ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई. कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया. इसके बाद कार गलत दिशा में करीब 100 मीटर पर एक पेड़ से टकरा गई.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया- हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार छह युवक-युवतियों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान गुनीत उम्र 19 वर्ष निवासी जीएमएस रोड, कुणाल उम्र 23 वर्ष वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल उम्र 23 वर्ष निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी कालिदास रोड, कामाक्षा उम्र 20 वर्ष निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है. सिधेश अग्रवाल उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है. कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है. आगामी कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.