ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी में खोया-पनीर का अइटम खाया… बिगड़ने लगी लोगों की तबीयत; 100 से ज्यादा हुए बीमार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शादी की दावत खाने के बाद सैकड़ों लोग बीमार हो गए हैं. बीमार लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी में एक जैसे लक्षण पाए गए हैं. बीमार हुए सभी लोग मुस्लिम परिवार के यहां शादी की दावत खाने के लिए आए थे. घटना के बाद लोगों ने खाने में मिलावटी पनीर या मिलावटी खोया होने की वजह से बीमार होने का शक जताया है. पूरे मामले को लेकर जिला चिकित्सा ने जांच के आदेश दिए है.

पुरानी शिवपुरी के रहने वाले अतीक शिवानी की बेटी की शादी शनिवार को होटल उदय विलास में आयोजित हुई थी. इस शादी में पड़ोसी मेहमानों से लेकर रिश्तेदार भी शामिल हुए थे. इस शादी में शिवपुरी ही नहीं करैरा, झांसी सहित बाहर के मेहमानों ने भी शिरकत की थी. लेकिन रविवार की सुबह से जिन लोगों ने इस शादी में शनिवार को खाना खाया था, उसमें से 100 से ज्यादा लोग की तबियत बिगड़ना शुरू हो गई थी.

शादी का खाना खाने से बीमार हुए 100 से ज्यादा लोग

लोगों को पहले इस बात का पता नहीं चला, लेकिन धीरे-धीरे शादी में खाना खाने वाले लोगों के बीमार होने की जानकारी एक-दूसरे से होते ही सभी लोगों को पता चल गया कि सभी लोग शादी की खाना खाने से बीमार हुए हैं. बीमार हुए सभी लोगों में उल्टी, दस्त और बुखार के लक्षण पाए गए हैं. प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे तबरेज कुरैशी ने बताया कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद हमारे रिश्तेदारों का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने लगा था.

मिलावटी खाने से बीमार हुए लोग

शिवपुरी ही नहीं झांसी, करैरा अन्य स्थानों से आकर शादी में शामिल हुए मेहमानों के भी बीमार होने की खबर मिली हैं. वह सभी भी अपना इलाज करा रहे हैं. करीब 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं. तबरेज कुरैशी का कहना है कि खाने में मिलावटी पनीर और मिलावटी खोया का इस्तेमाल किया है, जिससे हम सभी लोग बीमार हुए हैं. इस पूरे मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय ऋषेश्वर का कहना हैं कि मामले की जल्द ही जांच पड़ताल की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.