ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

न बटेंगे न हटेंगे! प्रयागराज में UPPSC के गेट के सामने गूंज उठा ये नारा, मांग पर अड़े छात्र

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बंटोगे तो कटोगे (Bantoge To Katoge) नारा क्या वायरल हुआ, इसके बाद से इस तरह के मिलते-जुलते स्लोगन्स की एक लाइन सी लग गई. कांग्रेस ने इस पर ‘जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे और ‘जुड़ेंगे और जीतेंगे’ जैसे स्लोगन निकाले. तो वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ‘न बंटेंगे न टूटेंगे’ और आम आदमी पार्टी ने ‘न बंटेंगे न कटेंगे’ जैसे नारे निकाले. इस तरह ने नारों का ऐसा ट्रेंड चला है कि अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSC) के निर्णय पर हुए बवाल के कारण गरमाई सियासत के बीच प्रतियोगी छात्रों ने भी अपना एक ऐसा ही नारा बना लिया है.

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में चंद्रशेखर आजाद पार्क से महज 200 मीटर दूर धरने पर बैठे छात्रों का नारा है, न बटेंगे न हटेंगे. इस नारे वाले हजारों पर्चे छात्रों के बीच बांटे गए. छात्र यहां वन डे वन शिफ्ट की मांग कर रहे हैं. इसके लिए वो धरने पर बैठे हैं. पिछले दिन यानि सोमवार को परीक्षा को दो दिन कराए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर अभ्यर्थियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था.

चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास धरने पर बैठे छात्रों ने अब इस नारे न बटेंगे न हटेंगे के जरिये आयोग को संदेश भेजा है. इसके मुताबिक, जब तक दो दिन परीक्षा कराने और नॉर्मलाइजेशन निरस्त करने का नोटिस जारी नहीं किया जाएगा, तब तक छात्र धरना स्थल से हटने वाले नहीं हैं. धरना स्थल पर छात्रों ने हाथों में कई तख्तियां भी ले रखीं थीं, जिन पर नारे लिखे थे. छात्र इन नारों के जरिये आयोग के निर्णय के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.