ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नरसिंहपुर में हत्या करके मैहर शारदा माता के दर्शन करने पहुंचा आरोपी, पुलिस टीम ने जाल बिछाकरदबोचा

करेली नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक थाना करेली 28 वर्षीय नवयुवक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या के मामले में 05 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पथरोली मोहल्ला के मढ़ई मेला में हुए विवाद को लेकर यवुक की हत्या की गई थी।

कार से उतर कर वही गुमठी से सिगरेट लेने लगा

करेली थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया, कि 09 नवंबर के करीबन 09 बजे को पुलिस स्टेशन पहुंचे, अभिषेक काछी निवासी पथरौली मोहल्ला ने सूचना दी। करीबन रात 8:15 से 8:30 बजे के बीच नई तहसील के सामने आकाश रघुवंशी ने सिगरेट लेने के लिये गाड़ी रोकी, तब यह कार से उतर कर वही गुमठी से सिगरेट लेने लगा, आकाश रघुवंशी और राजीव मेहरा कार से उतर कर बाहर खड़े थे।

मढई मेला में विवाद को लेकर गाली गलौच करना शुरू

मनीष जाटव, दीपक उर्फ टिपलू ठाकुर तथा नीरज बंशकार मोटर सायकल से आये और पथरोली मोहल्ला मढई मेला में हुये विवाद को लेकर मनीष जाटव, दीपक उर्फ टिपलू ठाकुर एवं नीरज बंशकार ने आकाश रघुवंशी को गाली गलौच करना शुरू कर दी। इसी बीच आकाश ने मनीष जाटव एवं दीपक उर्फ टिपलू ठाकुर को गाली देने से मना किया, तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

चाकू निकाल कर आकाश के सीने, पेट एवं मुंह में ताबड़तोड़ वार

उसी दौरान मनीष जाटव एवं दीपक उर्फ टिपलू ठाकुर ने जेब से चाकू निकाल कर आकाश रघुवंशी को सीने, पेट एवं मुंह में ताबड़तोड़ वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। आकाश रघुवंशी घायल होकर जमीन पर गिर गया, सूचना पर पहुंचे आकाश के साथियों ने उसे तत्काल ही करेली स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.