ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डिंडौरी में छह लोगों ने डाली डकैती … सोता रह गया पूरा परिवार, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े; सीसीटीवी में आए नजर

 डिंडौरी। जिला मुख्यालय के खनूजा कॉलोनी में छह लोगों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा और डकैत एक घंटे से अधिक समय तक अंजाम देते रहे। डकैतों ने खनूजा कॉलोनी श्रीगणेश मंदिर रोड निवासी गणेश सोनवानी के यहां से लाखों के गहने, दस्तावेज सहित नकदी पार कर दिया। प्रदीप जैन के यहां भी चोरी की वारदात हुई। यहां से इलेक्ट्रॉनिक के उपकरण गायब हुए हैं।

पनडुब्बी,सटक,ड्रम सहित अन्य सामग्री गायब

खनूजा कॉलोनी में इससे पहले भी कई वारदात हुई है। खनूजा कॉलोनी श्री गणेश मंदिर मार्ग निवासी मयंक तिवारी ने बताया कि उनके गोदाम से भी पनडुब्बी,सटक,ड्रम सहित अन्य सामग्री 5 दिन पहले गायब हुई है। खनूजा कॉलोनी में 6 लोग सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। पीड़ित गणेश सोनवानी के यहां से लाखों के गहने गायब हुए हैं।

वारदात को अंजाम देकर हुए गायब

मंदिर के पास से तोड़कर अंदर घुसे डकैतों ने सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। रात 2:50 से सुबह लगभग 4 तक डकैतों ने अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में छह लोग नजर आ रहे हैं। गणेश सोनवानी के यहां से पट्टा सहित अन्य दस्तावेज पासबुक भी गायब किए गए हैं। जिस तरह से अंजाम दिया उससे लग रहा है कि कोई आपस का व्यक्ति भी शामिल हो सकता है।

अमृता मार्ट के साथ गल्ला दुकान के ताला तोड़े थे

दो दिन पहले हंस नगर में अमृता मार्ट के साथ गल्ला दुकान का भी ताला तोड़े गए थे। इसी तरह देवरा तिराहे में डॉक्टर धनराज सिंह की क्लीनिक में भी ताला तोड़ने का मामला सामने आया था। यहां चोर यद्यपि चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए, लेकिन इससे दहशत जरूर बढ़ गई है। लोगों ने रात में संदिग्ध घूम रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

कई मकान ऐसे हैं जहां किराए के तौर पर संदिग्ध लोग रह रहे हैं

बताया गया कि नगर में कई मकान ऐसे हैं जहां किराए के तौर पर संदिग्ध लोग रह रहे हैं। इनकी भी पहचान करने की मांग की जा रही है। बताया गया की मनमानी पूर्वक बिना जानकारी के मकान किराए से दिए जा रहे हैं। इससे भी वारदात होना बताया जा रहा है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर नगर से गायब हो जाते हैं।इस ओर आवश्यक कदम उठाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.