ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस शहर में जाकर आप मत करना ये गलती….सड़क पर थूकने पर बस ड्राइवर को लगा 5 सौ रुपए स्पॉट फाइन, सफाई भी करनी पड़ी…

इंदौर: स्वस्च्छता में देशभर में नंबर-वन शहर इंदौर में सड़क पर थूकना बस ड्राइवर को महंगा पड़ गया। न सिर्फ उसे 5 सौ रुपए जुर्माना लगा बल्कि सड़क की सफाई भी करनी पड़ी। यह कार्रवाई इंदौर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने की। शहर की स्वच्छता को प्रभावित कर रहे एक बस चालक के खिलाफ उन्होंने स्पॉट फाइन किया।

इंदौर नगर आयुक्त शिवम वर्मा इन दिनों शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर काफी सख्त नजर आ रहे हैं। शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए वे लगातार शहर का दौरा कर रहे हैं। आज मंगलवार को जब निगमायुक्त शहर का निरीक्षण करने पहुंचे तो विजय नगर इलाके में खड़ी एक बस के चालक ने अचानक से सड़क पर थूक दिया।

निगमायुक्त ने जैसे ही बस चालक की ये हरकत देखी तो तुरंत उसके पास पहुंचकर उसे फटकार लगाई और बस चालक संजय प्रजापत के खिलाफ 500 रूपए के स्पॉट फाइन की भी कार्रवाई की। यही नहीं निगम की टीम ने बस चालक से ही सड़क भी साफ़ कार्रवाई। फिलहाल निगम अधिकारियों ने साफ़ किया है कि शहर की स्वच्छता को बिगाड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लागातर जारी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.