ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कोर्ट में पैरवी, जानिए पूरा मामला

इंदौर: इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज करीब दो वर्षों के बाद हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में एक केस की पैरवी की। करीब दो घंटे तक कोर्ट में पैरवी के दौरान कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को कोर्ट में पैरवी के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए अपने अनुभव को बताया कि शाजापुर विधानसभा में हुए इलेक्शन को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने कोर्ट में चुनौती दी थी कांग्रेस प्रत्याशी की इस चुनौती को ख़ारिज करने के लिए भाजपा प्रत्याशी की तरफ से हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में आज बहस हुई। इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक जल्द ही कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहले वकालत करते थे और हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में थे। वे अतिरिक्त महाधिवक्ता भी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े केस को लड़ा है। आज करीब दो वर्षों के बाद महापौर एक बार फिर से अपने पुराने पेशे में लौटे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.