ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठा ले गईं महिलाएं, पुलिस ने ऐसे किया तलाश

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम को किडनेप करने का मामला सामने आया है. यह पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के अशोक नगर का बताया जा रहा हैं. जहां पर दो महिलाओं एक मोहल्ले में रेकी करते हुए घूम रही थीं. वहीं उनके साथ दो शख्स भी मौजूद थे. रेकी करने के बाद महिलाओं ने बच्ची को शॉल उढ़ाया और अपने साथ ले गई. परिजनों ने जब बच्ची को खोजने की कोशिश की तो उन्हें बच्ची दिखाई नहीं दी. अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को बचा लिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कस्बे के अशोक नगर निवासी अतुल कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि उनकी दो साल की भांजी अदिति घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसको अगवा कर लिया. इस संबंध में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता चला कि आरोपी रॉबर्ट्सगंज के घसिया बस्ती में छिपे हुए हैं.

बस्ती के एक घर में मिली मासूम

पुलिस ने इसके बाद चुपके से बस्ती में छापा मारा तो सुबह के वक्त बच्ची को घसिया बस्ती के एक घर से बरामद किया. पुलिस ने इस मामले में दो महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है. जो इस वारदात में शामिल थे. पुलिस ने महिला लौंगी पत्नी स्वo राजकरन 50 वर्ष और प्रतिभा पत्नी रविकरन 27 वर्ष और दो युवकों रवि और रिनवा को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन सभी को रिमांड पर लेकर आवश्यक कार्यवाई कर रहीं है.

आरोपियों पर ठोस कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि घसिया बस्ती अपराधियों का गढ़ रही है. यहां से पहले भी बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हत्या और लूट की घटनाएं पहले सामने आई थीं, जिसको लेकर इस बस्ती से पूर्व में गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. आगे भी यहां कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस की टीम लगातार निगरानी कर घसिया बस्ती पर नकेल कसने का काम करेगी. पुलिस ने परिजनों को बुलाकर बच्ची को सुपुर्द कर दिया है. जहां पर परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बता दें कि घसिया बस्ती रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में ही आती है. जहां पहले भी इस बस्ती के लोगों का नाम बस लूट जैसे क्राइम में आया था. अब बच्चों के किडनेपिंग के तार भी यहां से जुड़े हैं. पुलिस ने ठोस कार्रवाई की बात कही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.