ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विदेश से बीज मंगाकर फ्लैट में गांजा उगाया, इस वेबसाइट पर बेचा और 100 दिन में 12 लाख कमा डाले… कहानी ‘नशा’ बेचने वाले राहुल की

ग्रेटर नोएडा के पार्श्वनाथ पैनोरमा सोसाइटी में एक युवक ने गांजा की खेती की. उसी की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं. उसने एक फ्लैट को खेत में तब्दील कर दिया. इस कारोबार को चलाने के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल किया और डार्क वेब के जरिए ही उसने गांजा की सप्लाई की. युवक ने वेब सीरीज देखकर गांजे की खेती करना सीखी. फिर उसने विदेश से इसके बीज मंगाए और फ्लैट ही गमले में पौधे उगाने शुरू कर दिए.

गांजा उगाने वाले आरोपी युवक का नाम राहुल बताया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश, मेरठ के दारौला क्षेत्र का निवासी है. राहुल पिछले चार महीने से इसकी खेती कर रहा था. उसने 50 से ज्यादा पौधे सिर्फ चार महीने में उगा दिए. उसके फ्लैट से 2 किलो से भी ज्यादा गांजा और 163.4 ग्राम ओशियन गांजा यानी प्रिमियम गांजा बरामद हुआ. इसके साथ ही उसके फ्लैट्स से और बीज समेत खेती का सामान भी बरामद हुआ.

100 दिन में 12 लाख की कमाई

राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसने 100 दिन में करीब 20 पौधे की बिक्री की और इससे करीब 12 लाख की कमाई की. इसके बाद उसे करीब 80 पौधों का ऑर्डर मिला, जिनकी कीमत 48 लाख रुपये होती. इन गांजा के पौधों की सप्लाई वह अपने ग्राहकों को डार्क वेब के जरिए ही करता था. उसने गांजा पौधे के बीज एक विदेशी ऑनलाइन वेबसाइट से मंगाए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.