ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब के नशे में चार महिलाओं को मारी टक्कर बाइक सवार की मौत, दो भोपाल रेफर

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बाजार थाना क्षेत्र के छाता गांव में मंगलवार को महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, आपको बता दें कि चार महिलाएं पूजा करके लौट रही थीं। इस घटना के बाद बाइक सवार खुद गिरकर घायल हो गया जिससे उसकी मौत हो गई है। बाइक सवार की टक्कर में महिला उर्मिला का जबड़ा टूट गया है और कंचन भी गंभीर रूप से घायल हुई है, दोनों को भोपाल रेफर किया गया है। जबकि दो अन्य घायल संगीता और जयश्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार रमेश मरकाम अर्जुनवादी का रहने वाला था। शराब के नशे में बाइक ड्राइव कर बैतूल से गांव जा रहा था। इस दौरान उसने रास्ते में महिलाओं को टक्कर मार दी और गिर पड़ा सर में उसके गहरी चोट आई उसे जिला अस्पताल लाया गया यहां पर उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.